ग्रामीणों ने गाँवों में शुद्ध पेयजल और क्षतिग्रस्त सडको की बताई समस्याए ,दिया आश्वासन
सुल्तानपुर/बारा – क्षेत्र में पीपल्दा विधायक चेतन पटेल कोलाना सुल्तानपुर क्षेत्र के दौरे पर रहे । जहां विधायक ने एक दर्जन से अधिक गाँवों में जाकर जनचोपाल लगाकर समस्याए सुनी। इसमें अधिकांश जगह ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सडक और फ्लोराइड युक्त पानी की समस्याए बताई। कांग्रेस नेता योगेश मालव ने बताया कि विधायक पटेल सर्वप्रथम तोरण गाँव में पहुचे वहां ठाकुर साहब मंदिर पर विधायक ने चोपाल लगाई, इसमें ग्रामीणों ने राजकीय विद्यालय में चारदीवारी और अतिक्रमण मुक्त करवाने, मुक्तिधाम विकास करवाने की मांग की। इसके बाद मेहंदी गुरुद्वारे में चोपाल का आयोजन हुआ । जहां सिख समाज बंधुओ द्वारा आम रास्ते की सडक खस्ताहाल होने की शिकायत की। इसके बाद पडासलिया ,उकल्दा,जालिमपुरा,थारला खेडली, बगतरी, गोकुलपुरा और झोटोली गाँव का भी दोरा किया। जहां विधायक का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया तो उन्होंने ग्रामीणों का विधानसभा चुनावों में विजयी बनाने पर आभार भी व्यक्त किया। इस मोके पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जिस सोच के साथ आमजन ने उन्हें जीताकर विधानसभा पहुचाया है। वह आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे इसमें सर्वप्रथम गाँव गाँव मुलभुत सुविधा विस्तार पर जोर दिया जाएगा।
झोटोली गांववासियों ने फिर माँगा पानी –विधायक के दौरे के दोरान झोटोली और उकल्दा गांववासियों ने पीने के लिए पेयजल नहीं होंने की समस्या उठाई । यहाँ लम्बे समय से ग्रामीण पीने के शुद्ध पानी के लिए मांग कर रहे है । गाँव में पानी फ्लोराइड युक्त होने से बीमारिया फेल रही है । उकल्दा गाँव में 2 किलोमीटर दूर कुए से पानी लाकर आमजन प्यास बुझा रहे है तो झोटोली में बाबा मानशाह वली की दरगाह के हेंडपंप से प्यास बुझाई जा रही है । जिस पर विधायक ने मोके पर ही पीएचईडी अधिकारियो को समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया।
इस मोके पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिप्रकाश शर्मा दीगोद, मीणा समाज अध्यक्ष रामकुवार मीणा, सरपंच चम्पाबाई बैरवा, कांग्रेस नेता महावीर मीणा , योगेश मालव ,सत्यराम मेघवाल, मुकेश उदयराज,जवाहर लाल मीणा,दिलशाद ,लवकुश मीणा आदि मोजूद थे।
