
सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – पीएम श्री महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल सीसवाली में NSS (+2स्तर) का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्ष कार्यवाहक प्रधानाचार्य शेख कमालुद्दीन, विशिष्ट अतिथि तलविंदर सिंह, राजाराम मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महेश कुमार दाधीच एवं स्टॉफ सदस्य रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी उस्मान गनी पठान ने किया। अपने उद्बोधन में शेख ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डालकर छात्र-छात्राओं से रुचि पूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर प्रभारी ने सात दिवसीय कार्य योजना प्रस्तुत की और बताया कि समाज में जागरूकता लाने के लिए बालकों को अभी से तैयार करना देश और समाज हित में श्रेष्ठ कर रहता है।
