बारां ( फ़िरोज़ ख़ान ) – भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के दिशा- निर्देश पर राज्य में क्रियान्वित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 16 फरवरी शुक्रवार प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री सम्मान निधि लाभार्थी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रो के मुख्यालयों पर आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री वर्चुअल संवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक दृष्टि से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों व एवं जनप्रतिनिधियों को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्चुअल संवाद कर आह्वान किया गया है कि वह इस कार्यक्रम के दौरान अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त करें।
भाजपा मीडिया विभाग कोटा संभाग का सह-संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी व उज्जवला समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित हुए सभी लाभार्थियों को एवं लाभार्थियों से जुड़ी अन्य योजनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना मार्गदर्शन देगें।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “आओ गांव चले अभियान” को लेकर संगठनात्मक दृष्टि से उनकी सात गारंटियों के संदर्भ में 16 फरवरी को अभियान के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन साझा करेंगे।
शर्मा ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालयों पर शुक्रवार 16 फरवरी प्रातः 10 बजे राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा तय किए गए स्थानों पर प्रधानमंत्री वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
भाजपा मीडिया विभाग के कोटा संभाग सह-संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी शुक्रवार प्रात 10 बजे बारां -अटरू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बारां जिला मुख्यालय पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तथा अतां विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण अंतां, छबड़ा- छपाबड़ौद विधानसभा क्षेत्र के तहत कृषि उपज मंडी परिसर सेतकोलू छीपाबड़ौद एवं किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगंज में यह आयोजन होना निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा सहित सभी प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा बारां में विधायक राधेश्याम बेरवा, अतां में विधायक कंवरलाल मीणा, छीपाबड़ौद में छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी एवं किशनगंज में किशनगंज विधायक ललित मीणा उपस्थित रहेंगे।
