लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – लाखेरी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल द्वारा प्रदेश के नमो ऐप विकसित भारत एम्बेसडर के तहत बुधवार को देवनारायण मंदिर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ राधिका सोनी ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राधिका सोनी ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया और बताया कि पिछले 10 वर्ष में केंद्र सरकार के द्वारा कई कार्य किए गए जिनमें नारी उत्थान, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, हर घर को जल नल योजना, हर गरीब को घर की छत मिले, चाहे मुस्लिम बहनों के लिए ट्रिपल तलाक का मुद्दा आदि कार्य मोदी सरकार ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किए, महामंत्री जसोदा चौहान ने भी नारी सशक्तिकरण के लिए जो मोदी सरकार ने काम किया उसका आज प्रत्येक महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम की चर्चा को आगे बढ़ते हुए महिला मोर्चा महामंत्री संध्या वैष्णव ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए प्रत्येक घर में गैस सिलेंडर, प्रत्येक घर में शौचालय, जन धन योजनाओं से खाता खुला करके नारी शक्ति को मोदी सरकार ने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के मोबाइल पर नमो ऐप ऐड करवाया, योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
