नागौर ( प्रदीप कुमार डागा) – श्री रामदेव पशु मेले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया है। इस मेडिकल कैंप में चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ की ओर से मेला स्थल पर राजस्थान सहित बाहरी राज्यों से आए पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके साथ-साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई गई आईईसी प्रदर्शनी में जिला अंधता निवारण समिति, साइट सेवर्स संस्था तथा उरमूल खेजड़ी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में श्री रामदेव पशु मेले में राजस्थान सहित देश भर से आए पशुपालकों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया है। इस शिविर में पशुपालकों की नेत्र जांच कर उनमें मोतियाबिंद के रोगियों को ऑपरेशन के लिए संबंधित स्थानीय एवं सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए रैफर किया जाएगा। शिविर के दूसरे दिन भी 45 से अधिक ग्रामीण एवं पशुपालकों के नेत्र जांच की गई। शिविर में नेत्र सहायक विकास कुमार व रामकुमार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
