
आने वाला समय कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में आने वाला समय स्वर्णिम -कृषि वैज्ञानिक डॉ राजदीप
नागौर ( प्रदीप कुमार डागा ) – सेठ किशन लाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रतन बहन राजमल चौधरी बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौर का राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का सामूहिक समापन समारोह सेठ किशन लाल कांकरिया विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें एडीईओ राजत खान ने शिविर में किए गए कार्यों को जीवन में अपनाने का आह्वन करते हुए कहा कि सच्ची मानव सेवा ही देश सेवा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ राजदीप ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा किआने वाला समय कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में आने वाला समय स्वर्णिम होगा और ग्रामीण क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करेगा, इसलिए हमें अध्ययन करते हुए अपने कृषि और पशुपालन जैसे कार्य साथ-साथ करने चाहिए। ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय नागौर से पधारे बी के अनीता और बी के सुनीति ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को मेडिटेशन का अभ्यास करवाया और इनके जीवन में फायदे बताए।कार्यक्रम अधिकारी रमेश चंद सोलंकी ने धरती को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सेवा कार्यों से जुड़ने की बात कही और सेवा को अपना कर्तव्य बताया।
संतोष चौधरी ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अनीता, कोमल, खुशी, महेश भाटी, हर्षित बलदेवा और नेक मोहम्मद ने नृत्य एवं नाटिका प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।शिविर में श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्वयंसेवकों नेक मोहम्मद, पवन, मोहित भार्गव, राहुल कुराडिया, गुड़िया, कोमल, मुस्कान, सानिया ,यासमीन, आदि को सम्मानित किया गया
प्रधानाचार्य शंकर लाल शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मंजू सिरोहीवाल, योगिता मांजू सीताराम सियाग, धनराज खोजा, चिरंजीलाल कमेङिया, कमलेश भाटी, सुनीता चौधरी शिक्षक उपस्थित रहे।
