बूंदी ( नीरज गौड़ ) – भगवान आदिनाथ जय राज मारवाडा महाविद्यालय नैनवां के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों ने महाविद्यालय प्रांगण में राजकीय सेवा में समायोजन हेतु सद्बुद्धि यज्ञ किया। सुहेल राजा ने बताया कि राजस्थान सरकार उच्च शिक्षा ग्रुप 3 विभाग के पत्र क्रमांक पर 6 (7)/शिक्षा/ग्रुप-3/2023 दिनांक 21.09.2023 के अनुसार अधिसूचना के अध्यधीन नियमों में उल्लेखित पद नाम के अनुरूप सर्जित किए जाने एवं इन नियमों की सेवा शर्तों के तहत एवं स्क्रीनिंग के आधार पर सेवा में लिए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। यदि इन नियमों में सम्मिलित पदों के अतिरिक्त अन्य कोई पद महाविद्यालय में स्वीकृत है तो ऐसे पदों के संबंध में शैक्षणिक योग्यता पारिश्रमिक एवं नये पदनाम हेतु आयुक्तालय पृथक से प्रस्ताव भिजवाए जाने के साथ ही आयुक्तालय नियमानुसार संपूर्ण आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें । इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है, लेकिन आज दिनांक तक भी इस आदेश की क्रियांविती नहीं हो पाई है जबकि कर्मचारी नियमित महाविद्यालय में अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों को 27 माह से वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है जिसके संबंध में कर्मचारियों द्वारा जयपुर आयुक्तालय में भी कई बार कमिश्नर महोदय से इस आदेश के तहत कर्मचारियों का राजकीय सेवा में समायोजन करने एवं वेतन भुगतान के संबंध में निवेदन किया लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
इसके साथ ही अशैक्षणिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री राकेश महावर ने बताया कि प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय उनियारा के तत्वाधान में सभी कार्मिकों ने मुख्य परीक्षा 2022 एवं 2023 आयोजित करवाई लेकिन नोडल महाविद्यालय द्वारा अपनी हठधर्मिता की वजह से महाविद्यालय कर्मचारी एवं बाहय विक्षको के 2 साल के भुगतान भुगतान को भी नहीं दिया जा रहा है। वैसे ही कर्मचारियों को 27 माह से तनख्वाह नहीं मिल रही है। उसी के साथ ही 2 साल का परीक्षा परिश्रमिक का भुगतान भी नही किया जा रहा है जबकि कर्मचारियों ने कई बार व्यक्तिगत का उनियारा जाकर आग्रह किया लेकिन फिर भी नोडल महाविद्यालय के दिल में रहम की भावना नहीं आ रही है।
महाविद्यालय में राजकीय सेवा में समायोजन हेतु सद्बुद्धि यज्ञ में डॉक्टर नेत्रपाल सिंह, सुहेल राजा, मुराद अली, राकेश महावर, निरंजन कुमार गौतम, संजय कुमार शर्मा, हनुमान सेन, नूर मोहम्मद एवं मोहम्मद जावेद शामिल रहे।
