बोरावड़ ( मुकेश जोया) – दिनांक 21फरवरी 2024 को मकराना
मे राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना व नगर परिषद द्वारा अधिशासी अभियंता राजकुमार मीणा के निर्देशन में माता भर रोड़ वार्ड नंबर 45 में दिनांक 23 व 24 फरवरी 2024 को सीवर कनेक्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
समस्त माताभरवासी सीवर कनेक्शन कैंप में आधार कार्ड, राशन कार्ड , पानी/ बिजली का बिल की फोटो प्रति , स्वयं का पासवर्ड साइज फोटो व आवेदन शुल्क साथ लेकर आए।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान ने सभी वार्ड वासियों से अपील की है कि सभी वार्ड वासी सीवर कनेक्शन कैंप में पहुंचकर आवेदन करें ताकि अपना शहर स्वच्छ एवं सुंदर बन सके |
