बोरावड़ ( मुकेश जोया) – बोरावड़ कस्बे की राजकीय महात्मा गाँधी विद्यालय ने स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निदेशानुसार पीएम श्री के तहत विद्यालय के विद्यार्थीओ ने ओद्योगिक संस्थानो का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिंह नेत्रा ने बताया की भ्रमण के दौरान बोरावड़, मकराना, ओद्योगिक क्षैत्र बिदियाद, परबतसर के विभिन्न संस्थानो का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ओद्यौगिक क्षैत्र बिदियाद के अध्यक्ष भागुराम आंवला ने विद्यार्थियों को क्षैत्र मे निकले वाले मार्बल के बारे में, खान से मार्बल निकालने की विभिन्न प्रकार की गतिविधियों, मार्बल के विभिन्न प्रकार के फैन्सी कार्यो, ड्रेसिंग मशीन के कार्यो, कटिंग मशीन के कार्यो व मार्बल बेचने के कार्यो से अवगत कराया। मार्बल पत्थर के विभिन्न प्रकार के उपयोगों से भी अवगत कराया तथा पाउडर प्लांट में पाउडर बनाने की सम्पूर्ण जानकारी विद्यार्थियों ने प्राप्त की। इस भ्रमण के दौरान उपस्थित प्रधानाचार्य राम सिंह नेत्रा, रेणु राजावत, नील कंवर, मंजु चौधरी आदि उपस्थित थे |
