
सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – महावीर इंटरनेशनल अपैक्स दिल्ली के द्वारा बारां जिला के ग्रामीण इलाकों में प्रायोजक राइट्स लिमिटेड, गुरग्राम (हरियाणा) के सहयोग से 14 चिकित्सा शिविरो का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रो में किया जा रहा है। गवर्निंग काउंसिल मेंबर वीर राजेन्द्र जैन ताथेडिया ने बताया की ग्यारवा शिविर 27 फरवरी को ग्राम शाहपुरा तहसील मांगरोल जिला बारां में निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ जांच शिविर का लगाया गया इसमें आंखों की जांच, स्त्री रोग जांच एवं जनरल मेडिकल जांच शिविर (मेडिकल कैम्प) का आयोजन किया गया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.नेहा जैन, पवन यादव,विक्की ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.अमीना खान, फिजिशियन डा.दिनेश पांचाल, चिकित्सक ने परामर्श व उपचार किया व निशुल्क दवाइया, नजदीक की नजर का चश्मा एवं बी. पी., शुगर व ई सी जी की जांच भी करवाई गई, वीर राजेन्द्र जैन ताथेडिया ने बताया की इसमें संस्था के मूल उद्वेश्य सबको प्यार,सबकी सेवा के साथ निःशुल्क शिविर मे 283 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमे 283 नेत्र रोगी,56 स्त्री रोग, 202 फिजिशियन 15 मोतियाबिन्द और 180 ब्लड प्रेशर और 150 शुगर व 4 ई सी जी के मरीज आए टोटल 875 opd हुई और शिविर का मरीजों ने लाभ लिया। शिविर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चला सभी मरीजो को निःशुल्क दवाई, जाँच व 76 चश्मों का वितरण किया गया।इसमें मोतिया बिंद के आपरेशन मां अम्बिका आई चिकित्सालय छबड़ा में करवाए जायेंगे स्थानीय कौशल नागर का विशेष सहयोग रहा। साथ में मनोज, महावीर शर्मा, अमित गौड़, भुवनेश, राजेन्द्र सोनी, राजेन्द्र जैन , कैम्प टेक्नीशन आयुष, प्रहलाद गोस्वामी,कार्तिक व नेहा का सहयोग रहा।
