विभिन्न संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
बारां ( फ़िरोज़ ख़ान ) – बारां कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर आसीन रहे वरिष्ठ नेता प्रमोद मीणा को भाजपा एस टी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत -सत्कार और अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से देश में भाजपा जनित एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान मेरी लोकसभा चुनाव के अंतर्गत भाजपा पूरी 25 सीटे जीतेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य के अनुरूप कार्य में जुट गए हैं।
इस मौके पर भाजपा मीडिया विभाग कोटा संभाग के सह-संयोजक एवं सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के प्रदेश सलाहकार राजेंद्र शर्मा, बारां व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष योगेश बाटा, अटरू बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एडवोकेट सुरेश शर्मा, कृषि उपज मंडी समिति के व्यापारी आनंद बंसल, स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भानु पोरवाल, ग्रेनमर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी दिनेश बंसल, पूर्व वार्ड पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र खींची,सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष व भाजपा जिला कार्यालय मंत्री राजेंद्र पंडित, संजय शर्मा व विप्र फाउंडेशन के जिला प्रवक्ता दिलीप चौबे, सेवर्ण महासंघ फाउंडेशन के शहर अध्यक्ष शिव पालीवाल, टेंट हाउस संगठन के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम चक्रवर्ती मिथुन, सर्राफा संघ के पदाधिकारी नरेश सोमानी, भाजपा एस सी मोर्चा के जिला संयोजक विद्यारत्न जयंत, भाजपा के पूर्व जिला सह- प्रवक्ता भगवती सोनी, आतिशबाजी एसोसिएशन के पदाधिकारी हेमंत गुप्ता, फूड एसोसिएशन के पदाधिकारी महेंद्र शर्मा, अंबरीश शर्मा एवं कालू शर्मा तथा विजेंद्र नागर, पूर्व पार्षद जगदीश नरवाल, रविंद्र गुणी साहित इत्यादि कार्यकर्ताओं ने मीणा का स्वागत -सत्कार कर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह एवं एस टी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
