नागौर ( प्रदीप कुमार डागा ) – पक्षियों की चहचहाट और उनके साथ आत्मीय रिश्ता निभाने के लिए आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत नागौर के परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे और चुग्गे लगाए गए। ज्ञात रहे पिछले वर्ष भी परिंडे और चुग्गे लगाए गए थे। इस बार भी जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता श्योजी राम के नेतृत्व में परिंडे और चुग्गे लगाए गए।
जिला आई ई सी सलाहकार मोहम्मद शरीफ छीपा ने बताया कि तत्कालीन जिला कलेक्टर और वर्तमान शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर डॉक्टर समित शर्मा से प्रेरित होकर चतरभुज रांकावत ने सन 2010 से उनकी मुहिम को लगातार जारी रखते हुए परिंडे और चुग्गे लगाया जा रहे हैं।
इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्योजी राम, खंड नागौर के अधिशासी अभियंता पी एस तँवर, सहायक अभियंता अजय मीणा, प्रदीप कस्वां, खियांराम चौधरी, डॉक्टर तेजवीर चौधरी, श्रीराम प्रजापत, रामदेव बेरा, रजत सिन्हा, श्यामलाल कोरी, मोहम्मद शरीफ छीपा, कमलेश प्रजापत, चतरभुज रांकावत, रविंद्र मिर्धा, रविंद्र ईनानिया विभागीय कार्मीकगण आदि उपस्थित रहे।
