नमो ऐप डाउनलोड करवाकर कमल मित्र का प्रशिक्षण दिया
बारां ( फ़िरोज़ ख़ान ) – भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश हाडा की अगवाई में शहर के एक एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए नमो ऐप डाउनलोड करवाया वही सबको कमल मित्र का प्रशिक्षण भी दिया।
भाजपा मीडिया विभाग के कोटा संभाग सह-संयोजक राजेंद्र शर्मा एवं जिला संयोजक सचिन सनाढ़्य ने बताया कि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इस मौके पर शहर के कोटा रोड पर मनिहार धाम के समीप नीलकंठ कॉलोनी के एनजीओ की महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
महिला मोर्चा पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की अनेक योजनाओं से महिलाओं को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त हुए हैं। महिला मोर्चा पदाधिकारी ने योजनाओं से लाभान्वित हुई लाभार्थियों के साथ मोबाइल से सेल्फी भी ली तथा कहा कि वह अपने सभी क्षेत्रों की महिलाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी व महिलाओं से संदर्भित योजनाओं के बारे में विचार साझा करते हुए अधिकाधिक नमो ऐप डाउनलोड करवाएं ताकि प्रधानमंत्री की योजनाओं का उनको भरपूर लाभ प्राप्त हो सके।
इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हाडा के अलावा जिला महामंत्री किरण भार्गव, सरिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष रेखा मेहता व राधा शर्मा, दीपिका यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा महिलाएं उपस्थित रही।
