बूंदी ( नीरज गौड़ ) – बुधवार को नैनवां उपखंड कार्यालय पर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर नैनवां व देई शाखा द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया।
उन्होंने ज्ञापन में बताया कि बारां कोटा व झालावाड़ के शिक्षकों को निलंबन करने की शिक्षा मंत्री द्वारा आम सभाओं में घोषणा करने के तत्पश्चात शिक्षा अधिकारियों द्वारा बिना जांच के निलंबन आदेश जारी करने व शिक्षकों में भय पैदा करने के लिए दुर्भावनाओं से निलंबन तथा एपीआओ करने की राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर पूर्ण रूप से निंदा करता है तथा संगठन निम्न मांग करता है।
पीयूष कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्य. (प्रा.शि.) बांरा के आदेश क्रमांक जिशिअ (मु.) प्रार./बांरा/जांच/2024/856 दिनांक 23/2/2024 के अनुसार शिक्षिका हेमलता बैरवॉ प्रबोधक लेवल 1 लकड़ाई किशनगंज जिला बांरा को निलंबित कर निदेशालय बीकानेर लगाना जिला शिक्षा अधिकारी के क्षेत्राधिकार का उल्लंघन किया। आर एस आर नियमों के अनुसार अतः महोदय आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर शिक्षिका हेमलता बैरवा को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा कोटा के आदेश क्रमांक मुजिशिअ/को/जांच/2023/461 दिनांक 21/2/2024 द्वारा कथा कथित ज्ञापन के आधार पर लव जिहाद धर्मांतरण सहित जिहादी गतिविधियों में लिप्त होने के निराधार आरोप पर शबाना अध्यापिका, फिरोज खान अध्यापक, मिर्जा मुजाहिद शारीरिक शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खजूरी आदपुर ब्लॉक सांगोद जिला बांरा के निलंबन आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर बहाल किया जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक झालावाड़ के आदेश क्रमांक 3092/3093/3094 दिनांक 27/2/2024 द्वारा हेमराज वर्मा अध्यापक लेवल- 2, श्री अकील मोहम्मद शारीरिक शिक्षक व कचरू सिंह अध्यापक लेवल-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुराडियाकला ब्लॉक भवानी मंडी जिला झालावाड़ के विरुद्ध गुराडियाकला के ग्रामीणों द्वारा झूठी शिकायत के आधार पर बिना जांच के निलंबन करना गलत है, तुरंत प्रभाव से सभी के निलंबन आदेश को निरस्त किया जाए और इन्हें बहाल किया जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बांरा के आदेश क्रमांक जिशिअ/मु.मा.बांरा/संस्था -1/2024/360 दिनांक 23/2/2024 द्वारा अकलीमा परवीन अध्यापिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फल्दी किशनगंज जिला बांरा को बिना सक्षम अधिकारी के जांच किए एपीओ कर अपने मूल जिले के बाहर निदेशालय बीकानेर में अपने मूल पदस्थापन स्थान से दूरस्थ स्थान पर मुख्यालय करना मनमानी वह एक तरफा कार्यवाही है।
दिनांक 27 2 2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को पता चला कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा कहा गया कि शिक्षक गुटखा खाते हुए पकड़े गए तो ग्रामीण शिक्षकों के साथ में मारपीट करते हैं तो इसमें किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं होगा जो शिक्षकों की गरिमा व आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है। महोदय इस तरह के वक्तव्य से ग्रामीण व शिक्षकों के मध्य रंजिश बढ़ेगी तथा विद्यालयों का माहौल खराब होगा तथा शिक्षकों के ऊपर झूठे आरोप लगाए जाएंगे जिससे विद्यालयों के शिक्षा वातावरण दूषित होने की संभावना बनी रहेगी। वर्तमान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा अमर्यादित भाषा में दिए गए भाषणों से शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में नैनवां संगठन महामंत्री हरजीलाल बैरवा, देई शाखा अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, सभा अध्यक्ष रामकिशन मीणा, जमील खान, रामनारायण मुडली, रामनिवास मीणा, पृथ्वीराज मीणा, दुर्गा लाल मीणा, इकरामुद्दीन, हेमंत कुमार, राजेंद्र बेरवा, नीरज मेघवाल, महेश बैरवा, महावीर वर्मा, रवि मीणा, रामसाहय वर्मा, अब्दुल वहिद प्रबोधक, कलीम मोहम्मद, जिला महामंत्री मोहनलाल बैरवा, महेश कुमार बैरवा, कैलाश चंद मीणा, उच्छब लाल, संगठन प्रवक्ता गोविंद प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
