
अकलेरा – क्षेत्र प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री भूमेस्वर महादेव प्रांगण अमृतखेड़ी में उज्जैन की बाल विदुषी प्रभु प्रिया के मुखर बिंदु से चल रही पंच दिवसीय श्री राम कथा की पूर्णावती हुई। पूर्णावती में आयोजित प्रसादी ग्रहण में करने क्षेत्र के श्रदालुओ का जन सैलाब उमड़ा। पंचम दिवस में कथा प्रवक्ता प्रभु प्रिया ने सभी से आग्रह किया की रामायण से हमे अपने जीवन में सीखना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम राम सहित सभी चरित्र कुछ न कुछ सीखने को देते है। आखिरी दिन कथा के आयोजन के मुख्य सूत्र धार पूर्व विधायक कैलाश मीना ने सभी को संबोधित करते हुवे कहा की ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए, कलयुग में इनका बहुत महत्व है। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश मीना के साथ डॉक्टर गिरिराज मीना, कथा के मुख्य यजमान कैलाश कारपेंटर, जगदीश मीना, पारस जैन, रामबिलास मीना, चौथमल मीना, सरपंच रघुनंदन, सरपंच दौलतराम, सरपंच ओमप्रकाश, सरपंच बद्रीलाल, सरपंच जगदीश, रामदयाल, गंगाराम, शंकर, रुघनाथ, मांगीलाल, पूर्व सरपंच बालचंद, पूर्व सरपंच बाबूलाल, राजेंद्र मीना, प्रेम, मोहन लाल, नारायण सोनी, रिंकू गोयल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने श्री राम जानकी वह हनुमान जी की झांकी सहित रामायण ग्रंथ की पूजा अर्चना कर महा आरती की। इससे पूर्व टीम कैलाश मीना द्वारा मुख्य सूत्रधार कैलाश मीना पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।
