महिला जिला कांग्रेस ने दिया मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन
बारां ( फ़िरोज़ ख़ान ) – तहसील किषनगंज के ग्राम लकडाई स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हेमलता बैरवा प्रबोधक को निलम्बित किए जाने तथा इसके खिलाफ लकडाई स्कूल के बाहर प्रदर्षन कर रही महिलाओं, बच्चों पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में आज महिला जिला कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष बृजेष वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर बारां को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा ने बताया कि पंचायत समिति किषनगंज के ग्राम लकडाई स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान घटित घटनाक्रम के उपरान्त राज्य के षिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा प्रबोधक हेमलता बैरवा को निलम्बित कर उनका मुख्यालय बीकानेर कर दिया गया है तथा इसके विरोध में महिला-पुरूषों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा लकडाई गांव स्थित विद्यालय के बाहर प्रदर्षन किये जाने पर पुलिस द्वारा जबरन वहां पर महिलाओं एवं बच्चों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। इस घटना के कारण गहरा रोष व्याप्त है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आज महिलाओं के साथ जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्षन किया तथा राज्य के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निलम्बित प्रबोधक हेमलता बैरवा को तत्काल बहाल करने तथा महिलाओं एवं बच्चों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।
इस दौरान उर्मिलाबाई, कमलाबाई, मोहनीबाई, आषाबाई, द्रोपदीबाई, मनभरबाई, सजनीबाई, हीनाबाई, मीनाबाई, चन्द्रकला, षिल्पा सेन, पुष्पाबाई, सूरजाबाई, अनिता वर्मा, षिमला बैरवा, सुनीताबाई, मुन्नीबाई, संतोषबाई, जमनाबाई, सीताबाई, ममताबाई, सुनीता मेहता आदि महिलाएं उपस्थित रही।
