नैनवां ( नीरज गौड़ ) – जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने नैनवा थाने का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस के जवानों द्वारा निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान को गॉड आफ ऑनर दिया। पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने नैनवा थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मालाखाना, बैरक आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं में माकूल सुधार व दुरुस्त करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने संतोष जाहिर किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक हरि सिंह घायल थाना अधिकारी महेंद्र कुमार यादव सहित नैनवा थाना पुलिस के जवान मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने, अवैध नशा कारोबार, अवैध खनन सहित अन्य अपराधों पर लगाम लगाने को प्राथमिकता बताया।
