बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – राजस्थान सेवा निवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान जिला बारा की की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता भारत सिंह संस्था अध्यक्ष द्वारा की गयी। कान सिंह रहलाई महा सचिव ने बताया कि प्रताप सिंह,ASI कि आज पेंशन होने पर कार्यालय में सफा पहनाकर माल्यार्पण कर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
पूर्व में इस माह रिटायरमेंट हुए सदस्यों नंद सिंह, धीरज सिंह, हनीफ मोहम्मद, अब्दुल रऊफ, रामकिशन, कृष्णकांत शर्मा, एवं 31 जनवरी 2024 को रिटायर्ड हुए जोधराज मीणा का भी सफा पहनाकर माला पहनाकर श्रीफल भेंट किया जाकर सम्मान किया गया।जिसमें 40-50 सदस्यों ने भाग लिया। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि जयपुर से निर्देश प्राप्त होने से खाता खुलवाया जाएगा बैंक में जिसमें सभी से प्राप्त सदस्य राशि को जमा कर हिसाब रखा जाएगा।
मीटिंग में चैतन्य कूमार शर्मा, नन्द किशोर नागर,छीतर लाल योगी, सूरज सिंह, नेक मोहम्मद, मथुरा लाल मीणा मामा, राधेश्याम मेहरा, अब्दुल अजीज, महेश कुमार उपाध्याय, जगराम मीणा, बाबूलाल मीणा गुराडी, दुर्गा शंकर, श्रीलाल चन्द,राम बिलास फौजी, गजराज सिंह आदि ने भाग लिया। मीटिंग में अन्य कई मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
