बोरावड़ ( मुकेश जोया) – घुमंतू जाति एक बहुत बड़े समाज का वह हिस्सा है जिसने राष्ट्र सेवा में तन मन और धन न्योछावर किया।अठारह सो सत्तावन की क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्र को समर्पित होने के बावजूद भी आज यह समाज बहुत पिछड़ा हुआ और सरकारी उपेक्षा का शिकार बना हुआ हे। इसका एक जीता जागता उदाहरन ही हे विधवा नाथी देवी का गाड़ियां लोहार परिवार।मकराना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धांधोली में देश की आजादी से पहले घुमंतू गाड़ियां लोहार जाति का नोरतमल लोहार के परिवार को यही निवास करने वाले सर्व समाज के लोगो ने बसाया था तभी से यह परिवार धंधोली के खसरा नंबर 203 आब्लिक 47 गैर मुमकिन आबादी क्षेत्र में निवास करता है। घुमंतू जाति के उत्थान और कल्याण के लिए सरकार की और से स्थाई आवास हेतु जमीन आवंटन करने का नियम है लेकिन नोरतमल की विधवा पत्नी नाथी देवी को जमीन आवंटन तो दूर पंचायत राज विभाग की लापरवाही के चलते और स्थानीय सरपंच की हटधर्मिता के कारण उसकी स्वयं की आवासीय भूमि का पट्टा तक जारी नहीं किया जा रहा है। जब की उस भूमि पर विद्युत विभाग का बिजली कनेक्शन , जलदाय विभाग द्वारा पानी कनेक्शन भी है । विधवा नाथि देवी अपने परिवार के छ महिला और तीन पुरुष सदस्यो के साथ कच्ची झोंपड़ी में निवास करता है। सर्दी, गर्मी और बारिश के मौसम में इस परिवार को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हे। जैसे तेरे मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले इस परिवार ने अपनी जमीन का पट्टा जारी करने हेतु,उपखंड अधिकारी,जिला कलेक्टर, यहा तक की सामाजिक न्याय मंत्रालय तक अपनी गुहार लगाई,सभी ने जमीन का पट्टा जारी करने का आश्वासन दिया । स्थानीय प्रशासन ने मौका भी देखा ,ग्रामीणों से जांच पड़ताल भी की, उक्त भूमि के सरकारी कागजाद भी देखे। गांव के बुजुर्ग गणेशाराम जाट,शिवदान राम जाट सहित ग्रामीणों ने , राजस्थान गाड़ियां लोहार विकास समिति के प्रदेश सचिव पार्षद ओम प्रकाश लोहार ने प्रशासन से गरीब विधवा नाथी देवी को शीघ्र पट्टा जारी करने की गुहार लगाते हुए कहा की राजस्थान सरकार ने पंचायती राज विभाग 27 जून 2016 के प्रपत्र लागू किया था जिसमे स्पष्ट बताया गया की घुमंतू जाति को ग्राम पंचायत उसके आवास के लिए जमीन का आवंटन राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1956 नियम 158 भूमिओ के तहत कमजोर वर्गो आवंटन 300 वर्ग गज भूमि आवंटन कर सकते है। राजस्थान गाड़ियां लोहार विकास समिति के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश लोहार ने बताया कि ग्राम धांधोली में रहने वाले इस पीड़ित परिवार को पंचायत द्वारा नियमानुसार कभी का पट्टा जारी कर देना था लेकिन गांव के ही कुछ दबंगई प्रभावशाली लोगों के को लाभ पहुंचाने की मनसा के चलते ग्राम पंचायत प्रशासन पट्टा जारी नही कर रहा हे। स्थानीय पंचायत प्रशासन ने यदि शीघ्र ही नाथी देवी को पट्टा जारी नही किया तो बड़ा सामाजिक आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
- *
