उनियारा/टोंक ( अशोक कुमार सैनी ) – टोंक जिले में नवनियुक्त उप खण्ड अधिकारी राहुल सैनी का स्वागत सत्कार राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड माली समाज टोंक द्वारा किया गया।
जिलाध्यक्ष अजय सैनी सांखला ने बताया की टोंक में उपखंड अधिकारी राहुल सैनी आने पर जिले के समाज के वरिष्ठ व युवाओं में खुशी की लहर है । माली समाज के युवाओं ने अधिकारी सैनी को समाज के महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर , पुष्प गुच्छ भेंट कर व माला पहनकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर साथ में राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टोंक जिला संयोजक नवरत्न सैनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सैनी उनियारा, सदस्य राजू सैनी, कमलेश सैनी आदि कई कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
