गाँव चलो अभियान के जरिये बताई मोदी सरकार की योजनाएं
लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिए राजस्थान भाजपा का गांव चलों अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत रड़ी के बुथ में मोदी सरकार का दूत और गारंटर बनकर प्रत्येक बुथ पर पहुंचा। तथा स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने व आगामी लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का नारा, पोस्टर विमोचन किया तथा मोदी जी का संकल्प विकसित भारत की पहल पर काम करके फिर से भाजपा सरकार बनाने का आव्हान किया।
इस दौरान प्रवास पर लबान सरपंच व सरपंच संघ अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश मीणा, पूर्व सरपंच व मण्डल अध्यक्ष लाखेरी ग्रामीण साहबलाल गुर्जर, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज मीणा मौजूद रहे।
