
सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – सीसवाली खाड़ी नदी की पुलिया से सोनवा पेयजल प्लांट के ठेकेदार का ट्रैक्टर ओवर लोड सरिया लेकर सीसवाली से सोनवा प्लांट पर जा रहा था।की खाड़ी नदी की बाइपास पुलिया पर संतुलन बिगड़ जाने से नदी में कूद गया। अगर यह पलट जाता तो कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।क्योंकि इस बाइपास की पुलिया पर आवागमन चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शी लोगो ने बताया कि ठेकेदार का ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवर लोड लोहे का सरिया भरकर ले जा रहा था।इस कारण संतुलन बिगड़ गया। इन दिनों सोनवा प्लांट पर निर्माण चल रहा है। इस कारण ठेकेदार के वाहनो का तेज गति से आना जाना रहता है और यही कारण है कि ट्रैक्टर ओवर लोड होने से अगला मुँह नदी में कूद गया। इस तरह की घटना ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाता है।इस घटना से आवागमन बाधित हो गया और वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
