
बूंदी ( नीरज गौड़ ) बूंदी जिले के देई कस्बे मैं स्थित गोयल मैरिज गार्डन में सोमवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुधा मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल जगपुरा कोटा (ए यूनिट ऑफ इंडियन मिशन आँफ मेडिकल सांइसेज सोसायटी ) की चिकित्सा टीम द्वारा रोगियो को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया। चिकित्सा टीम में ईएनटी स्पेशिलस्ट डाॅ पी एस यादव, जनरल सर्जन डाॅ के.जी सिंघल, वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ.एल.पी नागर, नेत्र रोग स्पेशिलस्ट शुभम नागर मौजूद रहे। सुधा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के असिस्टेंटमैनेजर अंकुश यादव, निलेश जैन, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तुलसीराम सैनी एवं नर्सिंग स्टाफ में नवीन अनामिका, रितु, रिंकू, दशरथ एंव सोना सैनी ने अपनी सेवाए दी गई। केंप आयोजक पवन कुमार जैन, मनीष जैन, लक्की जैन, सुरेन्द्र गोयल सहित पूरी टीम ने चिकित्सक टीम एंव नर्सिग स्टाॅफ को माला पहना कर खाटू श्याम की स्मृति चिन्ह भेट करके स्वागत किया। शिविर में सेवा भारती से जुड़े पदाधिकारी,भाजपा पदाधिकारी सम्पत कुमार जैन,सुरेन्द्र कुमार गोयल सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। शिविर में 200 रोगियो का पंजीयन हुआ। जिसमें 16 रोगियो को आॅपरेशन के लिए चयनित किया गया।
शिविर में तीन वर्षिय बालिका के नाक से निकाला स्टोन- देई खाटू श्याम बाबा के पुजारी मनोज शर्मा की तीन वर्षिय बालिका नित्या शर्मा के नाक में खेलते समय कपड़े पर चिपका हुआ स्टोन नाक में चला गया। दर्द होने से बालिका को लेकर परिजन देई सीएचसी में लेकर गये लेकिन देई सीएसची के चिकित्सक बालिका के नाक में से स्टोन को निकालने में कामयाब नहीं हो सके। गोयल मैरिज गार्डन में लगा सुधा चिकित्सालय के शिविर में परिजन बालिका को लेकर आये जहां ईएनटी स्पेशलिस्ट डाॅ पी.एस यादव ने बालिका के नाक में से स्टोन को बाहर निकाल दिया। बालिका को दर्द से राहत मिलने पर परिजनो ने सुधा मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया।
