
नैनवा – श्री मंशापूर्ण गणेश यात्रा कंपनी के तत्वाधान में छह दिवसीय श्री राम जन्मभूमि यात्रा का नैनवा से मंशापूर्ण गणेश जी महाराज के मंदिर से प्रारंभ हुआ। यात्रा कंपनी के व्यवस्थापक गणेश कुमार शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अच्छा दिवस यात्रा का प्रारंभ नैनवा श्री गणेश जी महाराज के मंशापूर्ण मंदिर से भगवान गणेश जी महाराज की भागवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। यात्रा का प्रथम चरण गिरिराज जी महाराज के पावन धाम पर होगा। जिसके बाद यात्रा मानसी गंगा स्नान, गिरिराज जी दर्शन (दानघाटी), गिरिराज जी परिक्रमा, अयोध्या, सरयू स्नान, हनुमानगढ़ी मंदिर दर्शन, कनक भवन, सीता रसोई, दशरथ महल, वाल्मिकी मन्दिर (रामायण संग्रहालय), भव्य श्री रामलला मन्दिर दर्शन, काशी- गंगा स्नान, काशी विश्वनाथ दर्शन, काल भैरव दर्शन, घाट दर्शन, प्रयागराज, संगम महास्नान,लेटे हुए हनुमान जी दर्शन (आश्रम), तुलसीदास घाट, भरतकूप, गुप्त गौदावरी, हनुमान धारा, फतिक शीला सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए यथा स्थान नैनवा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए यात्रा के लिए सुबह चाय-नाश्ता व शाम को शुद्ध भोजन की व्यवस्था धर्मशाला की व्यवस्था यात्रा कंपनी की रहेगी।
यात्रा कंपनी के साथ पूर्व में यात्रा कर चुके यात्रियों ने अपने को अनुभव साझा करते हुए बताया कि पूर्व में भी गणेश कुमार शर्मा व्यवस्थापक श्री मंशापूर्ण गणेश यात्रा कंपनी के तथावधान में यात्रा की यात्रा के दौरान अनुभव काफी खुशनुमा रहे। काफी अच्छी व्यवस्थाएं कंपनी द्वारा दी जाती रही है। इससे सभी संतुष्ट है। कई बार यात्रा कर चुके हैं। कभी कोई असुविधा नहीं हुई। एक बार फिर यात्रा कंपनी के तत्वाधान में भगवान श्री राम लला के दर्शन और बागेश्वर धाम के दर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
