बड़े बड़े विकास के दावे पर स्थानीय समस्या पड़ रही भारी
रोज होने वाली दुर्घटनाओं से आमजन में रोष व्याप्त
नैनवां ( बाबूलाल शर्मा ) – नैनवां पालिका क्षेत्र में जहां एक ओर लाखो करोड़ो के सीसी रोड बनाये गए वही शहर के कई मौके की जगह ऐसी भी थी जहां आमजन की आवाजाही बहुत बड़ी संख्या में है वही आंख बंद कर बैठी पालिका की आंख बूंदी उत्सव में भी नही खुल सकी। नगर पालिका नैनवां में अभी भी कई ऐसी नालियां मौजूद है जहां समय से कभी फेरो कवर या लोहा जाली भी नही लगाई गई है। हम बात कर रहे है नैनवां के मध्य स्थित ब्रज के बालाजी व जामा मस्जित चौराहे की जहां कई वर्षों से नाली की पुलिया टूटी पड़ी है। यही से शहर की पब्लिक रोज आती जाती है व बड़े बड़े धार्मिक आयोजन, बूंदी उत्सव की शोभायात्रा, तेजाजी की झंडी आदि आयोजन पर शोभायात्रा निकाली जाती है। मोके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वे लगभग एक दशक से इसी हालात में मौजूद है। यहां से निकलने वाले व्यक्ति, अधिकारी, कर्मचारी सभी इस समस्या से ग्रस्त होने के बाद भी आंख मूंद यहां से निकलते रहते है लेकिन इस समस्या का समाधान की कोशिश भी नही कर सके।
