नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – दक्ष प्रजापति समाज 84 गांव चोखला की बैठक कल रविवार क़ो प्रजापति छात्रावास नैनवा मे आयोजित होंगी।
बैठक में कुल देवी श्री यादें माँ जयंती महोत्सव और चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मलेन के सफल व भव्य आयोजन हेतु कार्यकारिणी का गठन किया जावेगा। 10 दिसम्बर क़ो सम्मलेन के झंडारोपण (प्रजापति मंदिर राजघाट से छात्रावास ) की तैयारियो कार्यों की जिम्मेदारी दी जावेगी। 31 जनवरी क़ो भव्य भजन संध्या, 1 फ़रवरी क़ो बासन, मंडप शोभायात्रा और 2 फरवरी बसंत पंचमी क़ो विवाह सम्मलेन करने का तय हुआ। झंडे की बोली समाज अंतिम रुप दिया जायेगा। ये जानकारी सचिव दक्ष प्रजापति विकास एवं सेवा संस्थान नैनवा कजोड़ कुम्हार ने दी।
