नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – नैनवॉ मास्टर प्लान 2011-2031 के अन्तर्गत नगरीय विकास विभाग राजस्थान सरकार अधिसूचना क्रमांक प. 10 ( 6 ) नविवि / 3 / 2011 जयपुर दिनांक 22.02.2011 के अनुसरण में नैनवा राजस्व ग्राम सहित 07 ग्रामो को नगरीय क्षेत्र नैनवॉ में सम्मिलित किया जा चुका है। निम्न ग्रामो का वर्तमान तक नगर पालिका क्षेत्र नैनवॉ में समायोजन नही हुआ था। अतः निम्न ग्रामो को नगरीय क्षेत्र नैनवा में समायोजन किया गया है। जिसमे निम्न शामिल है। नगर पालिका में शामिल ग्राम पंचायत / राजस्व ग्रांम की सीमा क्षेत्र नैनवॉ, दललेपुरा, रालड़ी, खानपुरा, टोपा उर्फ नयागांव, छोटी पडाप, रजलावता, बडी पडाप।
