नैनवा ( बाबू लाल शर्मा ) – गुरुवार को शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा के सभागार में बालकृष्ण भट्ट नायब नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नायब तहसीलदार ने कहा कि जिन विद्यालयों में सीमा ज्ञान नही हुआ, अतिक्रमण की समस्या है ,उनको प्राथमिकता से समाधान करवा दिया जाएगा। लेकिन सीमा ज्ञान करवाने के पश्चात यदि दोबारा उसे भूमि पर अतिक्रमण होता है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान की होगी संस्था प्रधान द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अतिक्रमण के खिलाफ नजदीकी पुलिस थाने में फिर दर्ज करवानी होगी।
बैठक में वार्ताकार श्रीमती कंचन कराडिया ने SNA में प्राप्त सभी कॉम्पोनेंट्स की राशि को खर्च किए जाने की विस्तार पूर्वक जानकरी दी गई ।
वार्ताकार जयदयाल गोयल प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जरखोदा द्वारा परीक्षा उन्नयन पर सभी संभागीयो को विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश बुनकर द्वारा सभी संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर बताया अपार आईडी, आधार, जनाधार ऑथेंटिकेशन SNA खर्चा को 100% पूरा किया जाना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल ने आईसीटी लेब के निस्तारण, विद्यालयों में पड़े हुए अप्रचलित एवं अनुपयोगी सामान के नीलामी प्रक्रिया से निस्तारण, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की फीडिंग को लाॅक करने आदि के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
ब्लॉक निष्पादन समिति को संदर्भ व्यक्ति शांतिलाल नागर, JEN ओमप्रकाश नागर व संदर्भ व्यक्ति लक्ष्मण लाल माली द्वारा संबोधित कर निष्पादन के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया ।
स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं यूसीईईओ विभा गौतम द्वारा निष्पादन समिति के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
सन्दर्भ व्यक्ति लक्ष्मण लाल माली ने कार्यक्रम का संचालन किया।
