नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – बून्दी पलिस की गुमशुदा बालक बालिकाऔ की दस्तयाब के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। ग्राम खान की झोपडियो दुगारी की गुमशुदा महिला को पुलिस ने मात्र 5 दिन में ही दस्तयाब कर एक बार फिर अपनेआप को साबित किया है कि पुलिस जब अपनी पर आए तो सब संभव हो जाता है।
नैनवां थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस निरिक्षक बानाधिकारी थाना नैनवा मय जाप्ता ने 5 दिन पूर्व गुमशुदा महिला को दसत्याब करने मे सफलता प्राप्त की है। गत दिनांक 18-01-25 को फरियादि मुकेश निवासी ग्राम खान की झोपडा मजरा दुगारी तहसील नैनवा की उनकी पत्नी रामघणी बिना बताये न जाने कहा चली गई उसके साथ एक तोला सोने के टोपिस 250 ग्राम चादी के पाईजेब एवं एक किलो चांदी की कनकती जो पहने वाली थी वह भी ले गयी। मैरी पत्नी के तीन माह का गर्भ है मुकेश ने आशंका जताई कि शायद यह लोग उसकी पत्नी के गर्भ को गिरा कर उसको दुसरी जगह बैचने के चक्कर मे है। तलाश हेतु थाना हाजा से टीम गठित की गई गठित टीम ने तकनिकी व मुखबीर की सहायता से गुमशुदा को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम में कमलेश कुमार शर्मा पु. नि, थानाधिकारी थाना नैनवा, देवलाल एस आई, सुरेश कानि 1028, बिना महिला कानि. 165
