नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – शुक्रवार को कोटा यूनिवर्सिटी मे17 वां दीक्षान्त समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल महोदय थे व अध्यक्षता पंजाब के कुलपति ने की। नैनवां निवासी खुशनूर अंसारी पिता नूर मोहम्मद अंसारी अध्यापक राउमावि खानपुरा को राज्यपाल महोदय ने कोटा यूनिवर्सिटी मे एमएसी गणित विषय मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल व प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया। इससे नैनवां के मुस्लिम समाज मे हर्ष की लहर है। नैनवां मे मुस्लिम समाज मे प्रथम गोल्ड मेडलिस्ट बने खुशनूर अंसारी को रकमा जिलाध्यक्ष एम.डी.अंसारी ने मुबारकबाद दी है।
