नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग से खंड कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र कुमार व ब्लॉक नोडल अधिकारी किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम मुकेश चौधरी मुख्य अतिथि रहे। सत्येंद्र कुमार ने बालिकाओं को बालिका दिवस आयोजन के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत करवाया तथा मुकेश चौधरी ने बालिकाओं को प्रेरणास्पद कहानी सुना कर भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। चिकित्सा विभाग से कार्यक्रम में कक्षा 10 में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता छात्रा नंदिनी कंवर परिवार में सिंगल चाइल्ड किरण गुर्जर एवं कृष्णा मीणा राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी हेमका मीणा को सम्मानित किया तथा एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता छात्राओं अलिश्मा मंसूरी चिंटू योगी एवं गोलमा मीणा को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यालय से डॉक्टर फ़रनाज़ सिद्दीकी, सुगन चंद मीणा, राजेंद्र मीणा, ओम प्रकाश माली, रेखा जैन, संतोष प्रजापत के साथ समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही। व्याख्याता कन्हैया लाल चौपदार ने छात्राओं को बालिका दिवस पर भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलवाई।
