नैनवां ( नीरज गौड़ ) – नैनवां पालिका क्षेत्र में बूंदी नगर रॉड अतिक्रमण हटाने से संबंधित ऐलान के बाद नैनवां के इस रोड पर मौजूद व्यापारी चिंता में है। व्यापारियों को इस तरह की अचानक आई समस्या का सामना नही करना पड़े इसके लिए व्यापार संघ की ओर से व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल मित्तल, उपाध्यक्ष मुकेश नागर, सचिव रोहित जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष और व्यापार संघ सदस्य पुखराज ओसवाल, ललित मित्तल नैनवां नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी से भेट की। व्यपार संघ अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी से भेंट कर उन्हें व्यपारियो की समस्या से अवगत करवाया गया। व्यापार संघ व पालिका की ओर से इस बैठक में केवल हेवी ट्रैफिक वाली जगह चीन्हि कर उन्हें नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी।
