नैनवां ( नीरज गौड़ ) – न्यूटन पब्लिक स्कूल, सहन में आज वार्षिक उत्सव एवं आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष भंवर लाल सैनी के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनहित कंप्यूटर के संचालक लोकेश सैनी,विमल,दुर्गा शंकर, तुलसीराम तथा भामाशाह के रूप में जगदीश,प्रसाद शर्मा एवं रामधन सैनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार सैनी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर एवं माला पहनाकर आठवीं कक्षा के बालक-बालिकाओं को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि भंवर लाल सैनी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पिंटू कुमार सैनी, विष्णु कुशवाह, हरिशंकर कुशवाह, ओमप्रकाश मीणा, पूजा सैनी, पूजा सुमन एवं रेखा सुमन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ शामिल रहीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
