नैनवा ( नीरज गौड़ ) – सर्दी के मौसम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल लगातार जारी है। नैनवा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उगेन, राप्रावि भैसों का नया गांव, देवपुरा, चैनपुरिया सहित विभिन्न आंगनबाड़ियों में विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए। यह वितरण भामाशाह बिन्नी परिवार के विकास बैराठी के सहयोग से संपन्न हुआ।
जूते वितरण कार्यक्रम में फीडिंग हैंड्स संस्था के पंकज जैन एवं टिम्मी सोनी का विशेष योगदान रहा। शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवा के अध्यक्ष पंकज जैन द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर स्वयं विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए। जानकारी के अनुसार अब तक दो दर्जन से अधिक सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में लगभग 3000 जोड़ी जूते वितरित किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान उगेन विद्यालय के प्रधानाध्यापक बुद्धिप्रकाश मीणा, राधेश्याम मीणा, सुरेश शर्मा, कमालुद्दीन, सुरेश सैनी, रामफूल नागर, देवपुरा प्रधानाध्यापक राजाराम चौधरी, भैसों का नया गांव की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका कला मीणा, चैनपुरिया प्रधानाध्यापक कालूलाल गुर्जर सहित अनेक शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना की।
